एमए. कला संकाय की 10 सीट बढ़ाने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Date:

जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर में एमए. कला संकाय की 10 सीट बढ़ाने की मांग छात्रों ने आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल को ज्ञापन सांैपकर किया है। लखेश्वर बघेल ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आश्वासन दिया कि जल्द मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री को सीटों बढ़ाने की मांग रखेंगे।
छात्र राकेश मरकाम ने बताया कि शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर में एमए. कला संकाय में सीमित सीट होने के कारण कई स्नातकोत्तर (कला संकाय) के पढ़ाई के प्रति इच्छुक छात्र छात्राओं को वंचित होना पड़ रहा है, जिसकी वजह से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के छात्र-छात्रा की पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही है। छात्र हित को देखते हुए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, सचिव उच्च शिक्षा विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य धनुर्जय कश्यप, राकेश मरकाम पूरन सिंह कश्यप, सोमरु कश्यप, चुन्नीलाल, महेश कुमार, कमलेश, बुधराम, नंदलाल, सुखदेव बघेल, संपत बाबू कश्यप, फुल दास नेताम, जय लाल, तुलसी बघेल आदि छात्र उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related