CG LPG BOOKING RULE : गैस संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सख्त…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LPG BOOKING RULE : Chhattisgarh government takes strict action amid gas crisis…

रायपुर। मिडिल ईस्ट के तनाव का असर अब सीधे छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। LPG को लेकर बढ़ती टेंशन के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, अब गैस सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई को लेकर सख्त टाइमलाइन तय कर दी गई है।

नए नियम के मुताबिक, शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन के भीतर LPG रिफिल की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देनी होगी, ताकि लोगों को समय पर सिलेंडर मिल सके।

खाद्य विभाग की सचिव Reena Baba Saheb Kangale ने तेल कंपनियों के साथ बैठक कर साफ निर्देश दिए हैं कि सप्लाई सिस्टम को हर हाल में कंट्रोल में रखा जाए।

सिर्फ इतना ही नहीं अब होटल, रेस्टोरेंट और बड़े कमर्शियल यूजर्स को पिछले महीने की खपत का सिर्फ 20% तक ही गैस मिलेगी। यानी पहले आम लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सरकार ने स्कूल, अस्पताल, सेना, जेल, रेलवे कैंटीन जैसे जरूरी संस्थानों को टॉप प्रायोरिटी में रखा है। साथ ही LPG गोदाम और ऑफिस में पुलिस और होमगार्ड की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भीड़ और अव्यवस्था न हो।

सीधी बात अब गैस के लिए सिस्टम टाइट हो गया है, और सरकार चाहती है कि हर घर तक सिलेंडर समय पर पहुंचे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related