LOK SABHA ELECTION 2024 : मिसेज केजरीवाल ने संभाली चुनावी कमान, “जेल का जवाब वोट से” की भरी हुंकार

Date:

LOK SABHA ELECTION 2024: Mrs. Kejriwal takes over the election command, shouts “answer to jail with vote”

इंदौर। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से उनकी जगह आम आदमी पार्टी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ले ली है। वह लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के लिए शनिवार से चुनाव प्रचार में भी सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने कल्याणपुरी में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पंजाब, गुजरात और हरियाणा में प्रचार करेंगी सुनीता –

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को बताया था कि सुनीता केजरीवाल पार्टी के लिए शनिवार से प्रचार के लिए सक्रिय हो जाएंगी। वह पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में रोड शो कर पार्टी के लिए वोट मांगेगी। रविवार को उनका रोड शो पश्चिमी दिल्ली के लिए प्रस्तावित है। दिल्ली में चुनाव होने के बाद वह पंजाब, गुजरात व हरियाणा में पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनता के बीच जाएंगी।

केजरीवाल की गिरफ्तारी से नाराज है देश की जनता –

आतिशी ने कहा कि भाजपा की केजरीवाल को गिरफ्तार करने की चाल उन पर ही भारी पड़ने वाली है। मैं इस बात के लिए दो सौ प्रतिशत निश्चिंत हूं कि जनता आम आदमी पार्टी के साथ है। वह केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा को सबक सिखाएगी। वह भाजपा से इसका बदला आप को वोट देकर लेगी। दिल्ली, पंजाब व पूरा देश इस समय अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है।

मेरे पति को जबरदस्ती जेल में डाला- सुनीता केजरीवाल –

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि एक महीने से उन्होंने आपके सीएम और मेरे पति को जबरदस्ती जेल में डाल रखा है। अभी तक किसी भी कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है। वे कह रहे हैं कि जांच चल रही है। अगर, जांच 10 साल तक चलेगी तो क्या वे 10 साल तक जेल में रखेंगे? पहले तो कोर्ट द्वारा किसी को दोषी ठहराए जाने पर ही जेल में डाल दिया जाता था। अब नई व्यवस्था लेकर आए हैं। वह कह रहे हैं कि जब तक जांच चलेगी, तब तक जेल में रखा जाएगा। वह 22 साल से मधुमेह रोगी हैं और 12 साल से इंसुलिन पर हैं। उन्हें जेल में इंसुलिन देने से मना कर दिया गया है। क्या वे अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं और यह उनकी समस्या है?

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related