Liquor Scam Case:विशेष कोर्ट में पेश हुए पूर्व CM के बेटे चैतन्य बघेल , आज रिमांड पर ले सकती है EOW की टीम

Date:

Liquor Scam Case: रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल को आज EOW गिरफ्तार कर रिमांड पर ले सकती है। ACB-EOW ने रायपुर स्पेशल कोर्ट में चैतन्य को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट का आवेदन लगाया है। कुछ देर पहले पुलिस चैतन्य को रायपुर सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंची है, जहां ACB/EOW की कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।

बता दें कि EOW ने इससे पहले ही चैतन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था, लेकिन उस दौरान चैतन्य के वकील की ओर से हाईकोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत अर्जी दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट जाने की सलाह दी थी। स्पेशल कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद EOW की ओर से कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट का आवेदन फिर से दायर किया गया है।

चैतन्य को शराब घोटाले से 16.70 करोड़ रुपये नगद मिले
ईडी की जांच में पता चला है कि चैतन्य बघेल को शराब घोटाले के 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं। उन्होंने इस पैसे का इस्तेमाल अपनी रियल एस्टेट फर्मों में किया है। इस पैसे का उपयोग उनके प्रोजेक्ट के ठेकेदार को नकद भुगतान, नकदी के खिलाफ बैंक प्रविष्टियों आदि के माध्यम से किया गया था। उन्होंने त्रिलोक सिंह ढिल्लों के साथ भी मिलीभगत की और अपनी कंपनियों का उपयोग एक योजना तैयार करने के लिए किया, जिसके अनुसार उन्होंने त्रिलोक सिंह ढिल्लों के कर्मचारियों के नाम पर अपने “विठ्ठलपुरम प्रोजेक्ट” में फ्लैटों की खरीद की आड़ में अप्रत्यक्ष रूप से 5 करोड़ रुपये प्राप्त किए। बैंकिंग ट्रेल है जो इंगित करता है कि लेन-देन की प्रासंगिक अवधि के दौरान त्रिलोक सिंह ढिल्लों ने अपने बैंक खातों में शराब सिंडिकेट से भुगतान प्राप्त किया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related