AAP पार्टी को अलविदा कहने वाले नेता आज शामिल होंगे बीजेपी में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। दिल्ली और पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दम्भ भरते हुए पिछले विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने वाली अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दोहरा झटका लगने जा रहा हैं। पहले तो आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव के सौ फ़ीसदी सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद उनके राज्य के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी को अलविदा कह दिया। वही अब खबर रही हैं कि इस्तीफ़ा देने वाले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत करीब से ज्यादा पदाधिकारी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पदाधिकारियों के अलावा 400 कार्यकर्ता भी भाजपा प्रवेश कर सकते हैं। दावा यह भी किया जा रहा हैं कि आप नेताओं के अलावा एक कांग्रेस नेता भी भाजपा प्रवेश कर सकते हैं। बताया जा रहा हैं कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में सभी को पार्टी प्रवेश कराने की योजना बनाई गई हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related