CG FIRE BREAKING : Massive fire in SS Plaza, many shops burnt to ashes
कोरबा। शहर के SS प्लाजा में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ज्वैलरी, स्टील समेत कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। देखते ही देखते प्लाजा से धुएं के घने गुबार उठने लगे, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही 5 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती जानकारी में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
