CG DENGUE ALERT : Dengue alert in Korba! 41 patients found…
कोरबा. कोरबा में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जिले में अब तक 41 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सबसे ज्यादा असर विमलता और रफता गांव में देखा जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं।
RAIPUR GST RAID : खजूर कारोबारी पर 1.30 करोड़ का वार
हालात को देखते हुए प्रभावित इलाकों में 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात की गई है। घर-घर सर्वे, जांच और दवा वितरण का काम जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और बुखार के लक्षण दिखते ही तुरंत जांच कराने की अपील की है।
