Korba Crime News: पुलिस की वर्दी तार-तार! कांस्टेबल ने महिला से की अश्लील हरकत

Date:

Korba Crime News: Police Uniform Tarnished! Constable Commits Indecent Act Against Woman

Korba Crime News: कोरबा के बांगो क्षेत्र में पदस्थ डायल 112 के एक आरक्षक पर  उसी के साथी की पत्नी ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी आरक्षक दीप नारायण त्रिपाठी का उसके पति के साथ दोस्ती थी। जिसके कारण वह अक्सर उसके घर पर आया करता था

इस दौरान आरोपी आरक्षक ने उसके साथ अनुचित व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ किया। जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई।

पुलिस ने  बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related