Kishtwar Encounter: ऑपरेशन त्राशी-1 में जैश का टॉप कमांडर सैफुल्लाह ढेर 

Date:

 

Jammu Kashmir Encounter News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलो द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ में जैश-ए-मोहम्मद का कुख्यात कमांडर सैफुल्लाह मारा गया है। यह मुठभेड़ किश्तवाड़ में चतरू क्षेत्र के पासेरकुट के ऊपरी इलाकों में हुई, जहाँ सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा , लेकिन गोलीबारी शुरू होने के बाद जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली , जिसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ लॉन्च किया। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों दोनों आतंकियों को मार गिराया और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल है, जो इलाके में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

मुठभेड़ के बाद आतंकियों के पास से दो AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है। सैफुल्लाह का मारा जाना घाटी में सक्रिय आतंकी संगठनों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और आतंकी छिपे न हों।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...