Khel Ratna Award: नीरज चौपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल का सबसे बड़ा सम्मान, देखिये पूरी लिस्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को भारत सरकार खेल के सबसे बड़े सम्मान से नवाजने जा रही है। सिर्फ नीरज चोपड़ा ही नहीं बल्कि ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं.। महिला क्रिकेटर मिताली राज को भी पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं अर्जुन पुरस्कार विजेताओं में अधिकतर पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता हैं। इनमें क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय ने मंगलवार को 12 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की है, जिन्हें साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय के अनुसार, ‘भारत के राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं को 13 नवंबर, 2021 (शनिवार) को दोपहर बाद चार बजकर 30 मिनट से राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में विशेष रूप से आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगे।’ यह समारोह पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित किया गया था। द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए कुल 10 कोचों का चयन किया गया है।

यहां देखिये अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 

अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स)
सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी)
शिखर धवन (क्रिकेट)
सीए भवानी देवी (तलवारबाजी)
मोनिका (हॉकी)
वंदना कटारिया (हॉकी)
संदीप नरवाल (कबड्डी)
हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब)
अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी)
अंकिता रैना (टेनिस)
दीपक पूनिया (कुश्ती)
दिलप्रीत सिंह (हॉकी)
हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी)
सुरेंद्र कुमार (हॉकी)
अमित रोहिदास (हॉकी)
बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी)
सुमित (हॉकी)
नीलकांत शर्मा (हॉकी)
हार्दिक सिंह (हॉकी)
विवेक सागर प्रसाद (हॉकी)
गुरजंत सिंह (हॉकी)
मनदीप सिंह (हॉकी)
शमशेर सिंह (हॉकी)
ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी)
वरुण कुमार (हॉकी)
सिमरनजीत सिंह (हॉकी)
योगेश कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स)
निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन)
सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी)
भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस)
हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी)
शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

Former players accused of lowering dignity of Arjuna award on government |  पूर्व खिलाड़ियों ने सरकार पर लगाया 'अर्जुन पुरस्कार' की गरिमा कम करने का  आरोप | Hindi News, खेल-खिलाड़ी

यहां देखिये मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 

नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
रवि कुमार (कुश्ती)
लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी)
पीआर श्रीजेश (हॉकी)
अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग)
सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स)
प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन)
कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन)
मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग)
मिताली राज (क्रिकेट)
सुनील छेत्री (फुटबॉल)
मनप्रीत सिंह (हॉकी)

You Did Wonders Despite Obstacles: PM Modi to Neeraj Chopra During Phone  Call

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related