RAIPUR MUNICIPAL CORPORATION NEWS: Zone Commissioner gets FIR registered against Congress councilor!
RAIPUR MUNICIPAL CORPORATION NEWS: रायपुर नगर निगम की जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल की शिकायत पर कांग्रेस पार्षद संदीप साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि पार्षद ने जोन कमिश्नर गाली गलौच कर जान से मारने व देख लेने की धमकी दी।
सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वही पार्षद के खिलाफ शिकायत करने बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे थे।
वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक-7 के पार्षद संदीप साहू के मोबाइल नंबर से उनके निजी मोबाइल पर फोन आया।
बातचीत के दौरान पार्षद ने वार्ड के सफाई ठेकेदार के कर्मचारियों के भुगतान के संबंध में जानकारी मांगी।
जोन कमिश्नर ने उन्हें बताया कि भुगतान कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति के आधार पर किया जाएगा। इस बात पर कांग्रेस पार्षद ने उनके साथ गाली-गलौज की।
जोन कमिश्नर ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने और देख लेने की धमकी भी दी गई।
जोन कमिश्नर ने पुलिस से आरोपी पार्षद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
संदीप साहू ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने वार्ड से जुड़े कामों को लेकर जोन कमिश्नर से सवाल किए थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि जोन कमिश्नर द्वारा कमीशन नहीं देने पर सफाई कर्मचारियों की संख्या कम करने की बात कही जा रही थी।
