Kheer bhawani mandir: माता खीर भवानी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे LG सिन्हा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Kheer bhawani mandir: गांदरबल  : जम्मू कश्मीर में मंगलवार को गंदेरबल के तुलमुल्ला में प्रतिष्ठित माता खीर भवानी मंदिर में दर्शन के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दर्शन के लिए पहुंचे। ज्येष्ठ अष्टमी के पावन अवसर पर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रतिष्ठित माता खीर भवानी मंदिर में दर्शन किए। उपराज्यपाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी नागरिकों की शांति, समृद्धि, खुशी और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

अपने दौरे के दौरान, एलजी सिन्हा ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कश्मीरी पंडित समुदाय और मंदिर में एकत्र हुए अन्य लोगों के लिए इस दिन के आध्यात्मिक महत्व को स्वीकार किया। जम्मू और कश्मीर में गहरा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखने वाले वार्षिक उत्सव को मनाने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर में उमड़े।

एलजी सिन्हा ने मेला खीर भवानी में श्रद्धालुओं का किया स्वागत
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को मेला खीर भवानी में श्रद्धालुओं का स्वागत किया और देशभर से लोगों से आगामी अमरनाथ यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में आने का आग्रह किया। खीर भवानी मंदिर में मत्था टेकने के बाद एलजी सिन्हा ने पत्रकारों से कहा कि यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए हैं और प्रशासन ने मेले के सुचारू संचालन के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि इस मेले में बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडितों सहित श्रद्धालु भाग ले रहे हैं और उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना की।

एलजी सिन्हा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने कहा, “मैं देशभर के श्रद्धालुओं से आग्रह करता हूं कि वे आएं और बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद लें। हमने आगामी तीर्थयात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं।”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related