राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहीं हैं द्रौपदी मुर्मू, रायपुर में कहां रूकेंगी? क्या करेंगी? जानिए…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्‍त को पहली बार छत्‍तीसगढ़ दौरे पा आ रही हैं। राष्‍ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह पहला छत्‍तीसगढ़ दौरा होगा। अपने इस पहले दौरे में वे यहां दो दिन रहेंगी। इस दौरान वे रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्‍त की सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से सीधे वे राजभवन पहुंचेंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मू यहां बलौदाबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। फिर महंत घासीदास संग्रहालय का दौरा करेंगी। इस दौरान राज्‍यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी उनके साथ रहेंगेे। राष्‍ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान उनके सम्‍मान में राजभवन में रात्रि भोज भी रखा गया है।
राष्‍ट्रपति के प्रस्‍तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार अगले दिन 1 सितंबर को वे बिलासपुर जाएंगी। राष्‍ट्रपति रायपुर से हेलीकॉप्‍टर के जरिज बिलासपुर रवाना होंगी। जहां वे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी। फिर बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे से होगा। बिलासपुर सेे वापस रायपुर लौटने के बाद वे अपने विशेष विमान से दिल्‍ली लौट जाएंगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related