khairaagadh upachunaav : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)के खैरागढ़ उपचुनाव (Khairagarh by-election)में महज 5 दिन रह गए हैं। उप चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, राजनीतिक सरगर्मियां (political activities)भी तेज होती जा रही है। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता चुनाव सभाओं में एक-दूसरे को घेर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं वहीं आज मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan)की 2 बड़ी सभाएं हैं। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)से लगे साल्हेवारा व गंडई क्षेत्र में शिवराज जनता से समर्थन मांगेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खैरागढ़ विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 8 अप्रैल को शिवराज दोपहर 12.20 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से खैरागढ़ जाएंगे। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ की सीमा से लगे क्षेत्र साल्हेवारा में 1 बजे और 3 बजे साल्हेवारा से ग्राम कोपेभांठा जनसभा को संबोधित करेंगे। शिवराज शाम 4 बजे रायपुर होते हुए भोपाल जाएंगे। सीएम से पहले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सभाएं कर माहौल बनाया। भाजपा ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, सांसद संतोष पांडेय सहित कई पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी के लिए सभाएं कर रहे हैं।
सीएम भूपेश बघेल भी खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। उनके पूरे मंत्री और विधायक खैरागढ़ क्षेत्र में सक्रिय है। सीएम भूपेश बघेल ने घोषणा पत्र में 16 तारीख को जीत के साथ 24 घंटे में खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की है। भाजपा व कांग्रेस में इस मुद्दे को लेकर सियासी संग्राम भी चल रहा है। सीएम भूपेश व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह लगातार एक-दूसरे को घेर रहे हैं। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नए जिला को लेकर चर्चा तेज है। जेसीसीजे, अन्य राजनीतिक पार्टियों सहित स्वतंत्र प्रत्याशी भी जनता का दिल जीतने दम लगा रहे हैं। बता दें कि चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 12 अप्रैल को मतदान है और 16 अप्रैल को वोटो की गिनती होगी।
यशोदा वर्मा, कोमल जंघेल, नरेंद्र सोनी सहित 10 उम्मीदवार
खैरागढ़ उप चुनाव के लिए कांग्रेस, BJP और JCCJ सहित 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस ने खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं BJP ने पूर्व विधायक काेमल जंघेल को टिकट दिया है। कोमल पहले भी दो बार खैरागढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2018 का आम विधानसभा चुनाव वे महज 870 वोटों के अंतर से हारे थे। जबकि JCCJ ने अधिवक्ता और स्व. देवव्रत सिंह के बहनोई नरेंद्र सोनी को उम्मीदवार बनाया है।
12 अप्रैल काे मतदान, 16 को नतीजे
खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है। 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम जारी होंगे। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के देवव्रत सिंह ने इस सीट पर भाजपा की कोमल जंघेल को केवल 870 वोटों के अंतर से हराया था। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। इसके बाद से यह सीट खाली है।

