सरकार के एक मंत्री की कार्यप्रणाली से पार्टी के नेताओं को चिंता में डाल दिया है। चर्चा है कि मंत्री से मिलाने और सिफारिशी फोन कराने तक के लिए एजेंट तय हैं।
नवेले मंत्री के इस तरह के व्यवहार से पार्टी के नेता चितिंत है। चूंकि संगठन के प्रमुख नेता अभी दिल्ली और बंगाल के चक्कर काट रहे हैं, इसलिए उन्हें कोई कुछ कह नहीं रहा है। मंत्रीजी का भविष्य तो अंधकार में है। उनके आसपास की कई सीटों पर असर पड़ सकता है। चूंकि मंत्रीजी को सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर मंत्री बनाया गया था, इसलिए उन्हें हटा पाना मुश्किल है। इसका वो भरपूर फायदा उठा रहे हैं।
बृजमोहन के डिनर से ओपी दूर
जंबूरी प्रकरण को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ सीधे मोर्चा खोलने वाले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पिछले दिनों सीएम विष्णु देव साय और सभी मंत्रियों व सीनियर नेताओं को अपने दिल्ली निवास पर डिनर के लिए आमंत्रित किया।
सीएम और बाकी मंत्री वहां पहुंचे। खुद गजेन्द्र यादव भी पूरे समय बृजमोहन निवास पर थे। जबकि उनका बृजमोहन से सीधा विवाद चल रहा है। डिनर में सिर्फ वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल नहीं हुए। बृजमोहन के बुलावे के बाद भी ओपी, बृजमोहन के शामिल नहीं हुए। जबकि वो दिल्ली में थे। इसकी पार्टी हलकों में काफी चर्चा रही।
रायपुर ग्रामीण जिले का महत्व
रायपुर ग्रामीण पुलिस जिला अस्तित्व में आया है। नए पुलिस जिले की कमान महिला आईपीएस श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को सौंपी गई है।
श्वेता काबिल अफसर मानी जाती है। मगर कई लोग इसे छोटा बताकर जिले के गठन को औचित्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सच्चाई यह है कि रायपुर ग्रामीण जिला कई पुराने जिलों से बड़ा है। रायपुर ग्रामीण में 12 थाने आते हैं। जबकि जशपुर में 8, कोरिया में 6, जीपीएम में 5, और सक्ती व मानपुर मोहला में 6 थाने आते हैं। यानी रायपुर ग्रामीण जिले की ताकत बनी रहेगी।
दो मीडिया सलाहकार की चर्चा…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अब दो मीडिया सलाहकार हो गए। पहली नियुक्ति पकंज झा की हुई थी, पंकज झा पार्टी की पत्रिका कमल दीप लेखन से जुड़े कई काम वर्षों से देखते रहे हैं। पंकज झा की नियुक्ति के पहले भी कृष्णादास का नाम मीडिया सलाहकार के रूप में चल था, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के सिफारिश पर पंकज के नाम पर सहमति बनी। संघ परिवार कृष्णादास को मीडिया सलाहकार बनाने का प्रयास लंबे समय से चल रहा था। संघ के प्रमुख लोगों की सहमति के बाद यह नियुक्ति हो पाई। कृष्णादास की नियुक्ति आदेश में लिखा है कि मीडिया सलाहकार के अलावा अन्य काम भी देखेंगे। जिसकी राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में काफी चर्चा है। पंकज झा केअब नितिन नबीन की नई टीम में शामिल होने की चर्चा भी है।
रमन ने कवर्धा में कार्यालय खोला
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में अपना संसदीय कार्यालय खोलकर रखा है,जिसमें स्थानीय नागरिको की समस्याएं हल होती रहती है। इसी तरह का एक और कार्यालय कवर्धा में तीन दिन पहले उनके निवास पर खोल दिया गया है। कवर्धा में विधानसभा अध्यक्ष का कार्यालय खुलने के बाद भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशासनिक कार्यों में सहायता मिलेगी ऐसी उम्मीद की जा रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व पंडरिया विधायक भावना बोहरा का इस शहर में पहले से ही कार्यालय है, सांसद संतोष पांडेय का भी कार्यालय पहले से काम कर रह है। इस तरह भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के कार्यालय कवर्धा शहर में होने के बाद विकास के काम को भी गति मिलेगी इसकी उम्मीद की जा रही है।

