KETU TRANSIT 2026 : केतु का मघा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के लिए अचानक लाभ के योग

Date:

KETU TRANSIT 2026 : Ketu enters Magha Nakshatra, bringing sudden gains for 5 zodiac signs

रायपुर डेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 29 मार्च 2026 को एक बड़ा ग्रह परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। ज्योतिष के मुताबिक यह गोचर अचानक बदलाव, नई दिशा और अप्रत्याशित लाभ के संकेत लेकर आता है।

खास बात यह है कि मघा नक्षत्र का स्वामी खुद केतु है, इसलिए कई ज्योतिषी इसे काफी प्रभावशाली गोचर मान रहे हैं। यह स्थिति करीब 5 दिसंबर 2026 तक बनी रहेगी, यानी कई महीनों तक इसका असर राशियों पर दिखाई देगा।

केतु को वैदिक ज्योतिष में छाया ग्रह माना जाता है। यह ग्रह आध्यात्मिकता, कर्मफल, अंतर्ज्ञान और अचानक मिलने वाले अवसरों से जुड़ा होता है। कई बार इसके प्रभाव से जीवन में बड़ा मोड़ भी आ सकता है।

इस गोचर का सबसे ज्यादा असर कुछ खास राशियों पर देखने को मिल सकता है।

वृषभ राशि वालों के लिए घर, जमीन या संपत्ति से जुड़े कामों में प्रगति के योग बन सकते हैं। परिवार या किसी करीबी की मदद से बड़े फैसले सफल हो सकते हैं।

कर्क राशि के लोगों के लिए आर्थिक संतुलन और नए व्यावसायिक अवसर मिलने की संभावना है। नौकरी या व्यापार में बातचीत और संपर्कों से फायदा हो सकता है।

सिंह राशि वालों के लिए यह समय सामाजिक प्रतिष्ठा और नेतृत्व के मौके लेकर आ सकता है। राजनीति, प्रशासन या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है।

तुला राशि वालों को नौकरी या व्यवसाय में नए संपर्क मिल सकते हैं, जिससे लंबी योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

वहीं मकर राशि के लिए यह समय रुके हुए काम पूरे करने और करियर में नए रास्ते खुलने का संकेत दे रहा है। साथ ही विदेश से जुड़े अवसर या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि भी बढ़ सकती है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG POLICE TRANSFER : 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला

CG POLICE TRANSFER : 11 police officers transferred रायपुर। जशपुर...

BREAKING : अडानी प्लांट में मौत… फिर बवाल!

BREAKING : Death in Adani plant… chaos again! रायपुर। मध्य...