Keralam Elections: CM Vijayan Bowed Before PM Modi to Save His Children – Rahul Gandhi
Keralam Elections : केरलम विधानसभा चुनाव के प्रचार में अब सियासी हमलों का दौर शुरू हो गया है।
इसी कड़ी में लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह अपने बच्चों को बचाना चाहते हैं, इसलिए PM Modi से ‘‘डरते’’ हैं।

Rahul Gandhi ने फोर्ट कोच्चि में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के साथ ‘‘समझौता’’ किया है।
Rahul Gandhi ने कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) और एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस के बीच अवैध वित्तीय लेनदेन का आरोप लगाया है।
Rahul Gandhi ने दावा किया, ‘‘मुख्यमंत्री अपने बच्चों को बचाने का खामियाजा केरल की जनता भुगत रही है।’’

