अंबिकापुर में मानवता और रिश्ता हुआ शर्मसार: 12 साल की बच्ची से 8 महीने पहले बड़े पापा ने दुष्कर्म किया, बदनामी के डर से मां चुप रही तो पिता ने की हैवानियत, दोनों गिरफ्तार

Date:

अंबिकापुर : अंबिकापुर में मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 12 साल की बच्ची से उसके बड़े पापा (ताऊ) और पिता ने ही दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से पहले तो बच्ची की मां चुप रही, लेकिन जब पिता ने ही बेटी से हैवानियत की तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। शहर के गंगापुर इलाके में रहने वाले अजय (काल्पनिक नाम) ने रविवार शाम को अपनी 12 साल की बेटी को पंप हाउस जाने के लिए कहा। इसके बाद खुद भी पीछे से पहुंच गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। बच्ची की हालत देखकर मां ने पूछा तो पिता की हैवानियत की बात सुनकर हैरान रह गई। वह हिम्मत जुटाकर मायके गई और पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन अगले दिन थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई।

पिता की इस हरकत के बाद बड़े पापा की करतूत भी सामने आई
बच्ची की मुंह से पिता के बारे में ऐसी बातें सुन। मां ने पुलिस और परिजनों के सामने बड़े पापा की करतूत भी बताई। करीब 8 महीने पहले नवंबर 2020 में बच्ची घर में थी। उसके पिता व मां किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान बड़े पापा विजय (काल्पनिक नाम) पहुंचा और बच्ची से दुष्कर्म किया। शाम को जब माता-पिता लौटे तो बच्ची ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद गुस्से में मां ने विजय को थप्पड़ भी मारा, लेकिन बदनामी के डर से चुप हो गई।

अजय ने दो शादियां की, बच्ची दूसरी पत्नी की बेटी
पुलिस ने बताया कि अजय ने दो शादियां की है। पीड़िता दूसरी पत्नी से बेटी है। जब नवंबर में बड़े भाई ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था, तब आरोपी पिता ने ही रिपोर्ट लिखवाने से मना कर दिया था। इसके बाद से उसकी नीयत भी अपनी बेटी को लेकर खराब रहनी लगी थी। रविवार शाम को उसने बेटी को पंप बंद करने के लिए कमरे में भेजा। पंप वाला कमरा घर से अलग है। फिर पीछे से वह खुद आ गया। यहां उसने बेटी से दुष्कर्म किया।

घटना के बाद जेठ घर छोड़कर चला गया, पर धमकी देता रहा
पुलिस ने बताया कि विजय इसके बाद अलग रहने लगा और रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस डर से भी बच्ची की मां चुप थी, लेकिन जब पिता ने इस तरह की हरकत की तो उससे सहन नहीं हुआ। इसके बाद अपने मायके वालों के साथ पहुंचकर FIR दर्ज कराई है। जिसके बाद दोनों आरोपियों विजय (38) और अजय (36) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BREAKING: ईडी ने चैतन्य बघेल की करीब ₹70 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की, शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई

BREAKING: रायपुर।ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

CG FIRE NEWS: फल गोदाम में  लगी आग, लाखों का सामान जलाकर खाक 

CG FIRE NEWS: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बृहस्पति बाजार...