CG ROAD ACCIDENT : 60 फीट खाई में गिरा ट्रैक्टर… चालक की मौत, बच्चे घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ROAD ACCIDENT : Tractor falls into 60 feet ditch… driver killed, children injured

कवर्धा। जिले के पीपरटोला घाट में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार पांच नाबालिगों में एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान बिरझूनगर निवासी मनीराम बैगा के रूप में हुई है। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के पीपरटोला घाट की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घाटी पार करते समय ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और वाहन सीधे खाई में जा गिरा।

हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही जान चली गई। एक नाबालिग को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन अन्य को मामूली चोट लगी है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related