CHHATTISGARH : मासूम की मौत से हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़, गांव में बवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Uproar over innocent’s death, vandalism in hospital, riot in village

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कापसी इलाके में एक निजी अस्पताल उस वक्त हंगामे का केंद्र बन गया जब इलाज के दौरान एक माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि बच्ची की हालत बिगड़ने के बावजूद डॉक्टर ने उसे रेफर नहीं किया और “स्थिति ठीक है” कहकर इलाज जारी रखा। लेकिन सुबह होते ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

BHUPESH BAGHEL : रामभद्राचार्य से मोदी तक… भूपेश बघेल का सीधा वार

इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू हो गई, सामान सड़क पर फेंक दिया गया और पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की।

प्रशासन ने अस्पताल को फिलहाल बंद कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं। सीएमएचओ की टीम मामले की जांच करेगी और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related