MGNREGA TOP DISTRICT : मनरेगा में कबीरधाम नंबर-1

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MGNREGA TOP DISTRICT : Kabirdham No. 1 in MNREGA

रायपुर। छत्तीसगढ़ का कबीरधाम जिला एक बार फिर सुर्खियों में है, और वजह है मनरेगा में उसका धमाकेदार प्रदर्शन। इस साल जिले ने ऐसा काम किया कि पूरे प्रदेश में नंबर-1 बन गया।

यहां सबसे ज्यादा परिवारों को रोजगार मिला, सबसे ज्यादा मानव-दिवस जनरेट हुए और दिव्यांगजनों को भी सबसे ज्यादा काम दिया गया। मतलब हर पैमाने पर कबीरधाम आगे निकल गया।

कलेक्टर गोपाल वर्मा का कहना है कि इसका सबसे बड़ा कारण है लगातार मॉनिटरिंग, समय पर काम की मंजूरी और मजदूरी का सीधा भुगतान। गांवों में जैसे ही मांग आई, वैसे ही काम शुरू कर दिया गया।

आंकड़े भी कमाल के हैं 11 हजार से ज्यादा परिवारों को 100 दिन का रोजगार मिला। कुल मिलाकर 1.42 लाख परिवारों को काम मिला और 58 लाख से ज्यादा मानव-दिवस बनाए गए। इतना ही नहीं, 2 हजार से ज्यादा दिव्यांगजनों को भी रोजगार देकर जिला टॉप पर पहुंच गया।

यहां सिर्फ रोजगार ही नहीं, बल्कि तालाब, नालियां, डबरी, पशुपालन शेड जैसे काम भी किए गए, जिससे गांवों में स्थायी विकास भी दिख रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related