Jyoti Malhotra: अब जेल में कटेगी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के दिन, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Date:

Jyoti Malhotra: हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यू ट्यूबर और न्यू अग्रसेन कालोनी की रहने वाली आरोपित ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) को सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार दिन के रिमांड के बाद जेएमआइसी सुनील कुमार की अदालत में पेश किया

जहां से अदालत ने आरोपित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। फोरेसिंक लैब से पुलिस को आरोपित ज्योति मल्होत्रा के लैपटॉप और फोन से 12 डीबी डाटा मिला है। पुलिस डाटा की जांच कर रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपित को अदालत में पेश किया। बाद में उसे राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल दो में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ने पर दोबारा से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा सकता है।

साढ़े तीन बजे ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी में लेकर आए

सिविल लाइन थाना पुलिस सोमवार करीब साढ़े तीन बजे आरोपित ज्योति मल्होत्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी में लेकर आई। इस दौरान डीएसपी तनुज शर्मा और जांच अधिकारी इंस्पेक्टर निर्मला साथ में थे। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। पुलिस की तरफ से इस बार कोई रिमांड नहीं मांगा गया। पुलिस की तरफ से अदालत में एक लेटर दिया गया उसके बाद आरोपित को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अदालत में दो से तीन मिनट तक ही आरोपित ज्योति मल्होत्रा रूकी। पुलिस चार बजकर 20 मिनट पर उसे वापस अदालत से बाहर लेकर आई और कड़ी सुरक्षा के बीच उसे गाड़ी में बैठा कर सेंट्रल जेल दो में छोड़ कर आई। आरोपित की पेश के दौरान मीडिया कर्मियों को दूर रखा गया।

बेटी से मिलने नहीं पहुंचे पिता

आरोपित ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने चार दिन के बाद अदालत में पेश किया। बेटी की अदालत में पेशी के दौरान पिता हरीश मल्होत्रा मौजूद नहीं थे। उनके पिता का कहना है कि रविवार को पुलिस ने फोन कर अदालत में आने मना किया था। उनका कहना है कि वे जेल में अपनी बेटी से मिलने के लिए जाएंगे और उसके बाद प्राइवेट वकील करेंगे। अभी तक कोई वकील नहीं किया। बता दें कि आरोपित की तरफ से सरकारी वकील अदालत में पेश हुए थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...