Justice Yashwant Varma Cash Controversy : नोट कांड में घिरे Justice Yashwant Varma की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यायिक कार्य वापस लिया था और अब सूत्रों के अनुसार पैनल के तीन सदस्य न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित 30, तुगलक क्रीसेंट स्थित आधिकारिक आवास पर पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त आंतरिक समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से जुड़े कथित नकदी विवाद की जांच शुरू की। जांच कमेटी के तीनों सदस्य दोपहर एक बजे आए थे और 45 मिनट बाद वापस चले गए।

