एक करोड़ जीतने से चूके छत्तीसगढ़ के जूनियर विराट, पीरियॉडिक टेबल से रिलेटेड एक सवाल का नहीं दे पाए जवाब …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। KBC Season 15 में एक के बाद एक प्रश्नों का सही जवाब देकर विराट एक करोड़ के सवाल तक भी पहुंच गए। जब सवाल पूछा गया तो विराट का कहना था कि यह बहुत हार्ड क्वेश्चन है। इसपर अमिताभ ने कहा कि हां हार्ड प्रश्न है तो क्या आप क्विट करना चाहेंगे। इसपर विराट ने कहा- नहीं सर, थोड़ा सोचूंगा। मुझे लग रहा है कि इस सवाल का जवाब A या फिर B होगा। काफी सोच-विचार के बाद विराट ने A पर लॉक कराया, जोकि सही जवाब नहीं था।

अमिताभ ने कहा कि इसका सही जवाब B था। आप कह भी रहे थे कि A या B में से कोई है, तो वो B सही जवाब था। विराट के पेरेंट्स थोड़े निराश नजर आए। विराट एक करोड़ रुपए नहीं जीत पाए। वो घर 3 लाख 20 हजार रुपये लेकर गए।

एक करोड़ का ये था सवाल

पीरियॉडिक टेबल में 96 और 109 परमाणु संख्या वाले दो तत्वों के नाम के बारे में क्या बात विशेष है?
नोबेल विजेताओं के नाम पर हैं
महिला वैज्ञानिकों के नाम पर हैं
भारतीय वैज्ञानिकों के नाम पर हैं
उनके कोई नाम नहीं हैं

इसका सही जवाब था- महिला वैज्ञानिकों के नाम पर हैं

बता दें कि विराट म्यूजिक और चेस में बेहतरीन हैं। अबतक ये 30 अवॉर्ड्स जीत चुके हैं। जब विराट 7-8 महीने के थे तो वो स्टेट लेवल पर चेल खेल चुके हैं। विराट ने हॉट सीट पर बैठकर कहा कि वो बड़े होकर चेस में ग्रैंड मास्टर बनना चाहते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related