ज्वाइंट कलेक्टर का हुआ तबादला…. ससम्मान दी गई विदाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सूरजपुर। संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी का कोरबा तबादला होने पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में ससम्मन विदाई दी गई। विदाई समारोह में कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कहा कि श्री बनर्जी का प्रशासनिक अनुभव अच्छा है। एक सक्रिय अधिकारी हैं, उन्होंने जिले के लिए बेहतर कार्य किया है। और उम्मीद है कि आने वाले समय में भी अच्छा कार्य करेंगे। तबादला शासकीय नौकरी में एक रूटीन होता है, और उसी के तहत तबादला होता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को कहा की हर कार्य टीम भावना से करने पर सफल होता है। श्री बनर्जी ने हर सौंपे गए कार्य को जिम्मेदारी से निर्वाहन किया है। कलेक्टर ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, डॉ. प्रियंका वर्मा, एसडीएम रवि सिंह, तहसीलदार, राजस्व अमला सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी के कार्यकाल में किए गए कार्यों के सुखद अनुभव को शेयर करते हुए अधिकारी की प्रशंसा की गई। अधिकारी कर्मचारियों ने समय-समय पर मार्गदर्शन की अपेक्षा की। संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग एवं प्रेम के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारी को अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए प्रत्येक कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक टीम भावना से करने शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related