CRPF jawan shot himself after 18 hours, took wife and daughter hostage
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में अपने परिवार को बंधक बनाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने खुद को गोली मार ली. पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने इसकी पुष्टि की है. जवान बीते करीब 18 घंटे से अपनी पत्नी और 8 माह की बेटी को एक कमरे में बंधक बनाए हुए था. साथ बार-बार बालकनी में आकर हवाई फायर भी कर रहा था.
जोधपुर स्थित CRPF ट्रेनिंग सेंटर में पदस्थ जिले के राजोला कला निवासी नरेश जाट ने रविवार शाम 5 बजे परिवार सहित खुद को सरकारी क्वार्टर के कमरे में कैद कर लिया था. फिर उसने बालकनी में आकर पहला हवाई फायर किया. इसके बाद पूरे परिसर में दहशत मच गई थी. 17 घंटे तक जवान ने न किसी से बात की और न ही अधिकारियों और परिवार के मनाने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया. वह बार-बार बालकनी में आकर वह हवाई फायर करता रहा. फिर 18वें घंटे में जाकर कांस्टेबल ने अपना मोबाइल फोन ऑन किया.
जवान नरेश का कहना था कि उसे यहां किसी से भी बात नहीं करनी. उसे यहां के किसी भी अधिकारी पर भरोसा नहीं है. वह सिर्फ CRPF आईजी से बात करेगा जो कि दिल्ली में पोस्टेड हैं. कांस्टेबल की इस बात को सुनकर तुरंत दिल्ली फोन किया गया और आईजी विक्रम सहगल बिना देर किए जोधपुर पहुंच चुके थे. लेकिन तब तक उसने खुद को गोली मार ली.
