CG BUS ACCIDENT BREAKING : बच्चे समेत 6 यात्रियों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BUS ACCIDENT BREAKING : 6 passengers including a child died

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार गूंजने लगी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और घायलों को बस से बाहर निकाला। हादसे में करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से भी घायलों के बेहतर इलाज के लिए तुरंत निर्देश जारी किए गए हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related