CG GANJA SEIZED : ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 6.3 क्विंटल गांजा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG GANJA SEIZED : 6.3 quintals of ganja was being smuggled in a truck!

जशपुर। ओडिशा सीमा पर लावाकेरा चेकिंग बैरियर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 632.380 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 3.16 करोड़ रुपए बताई गई है।

पुलिस ने ट्रक चालक विनोद कुमार गुप्ता, निवासी उत्तर प्रदेश, को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में ट्रक, दो मोबाइल फोन और 3 हजार रुपए नकद समेत कुल 3.41 करोड़ रुपए से ज्यादा की सामग्री जब्त की गई।

CHHATTISGARH : छात्रों के लिए बड़ा बदलाव, अब 60 दिन में मिलेगी ये सुविधा

पुलिस के मुताबिक, गांजा ट्रक की खाली शीशियों से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान 597 पैकेट मिले, जिनमें कुल 632.380 किलो गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की बात स्वीकार की है। तपकरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और उत्तर प्रदेश में किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस के मुताबिक, पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।

खास बात यह है कि 2 अक्टूबर को भी इसी बैरियर पर पुलिस ने एक मिनी ट्रक से 440.630 किलो गांजा जब्त किया था।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related