CG SCHOOL VAN ACCIDENT : When the driver did not come, the principal took the steering… 10 children injured
जांजगीर-चांपा. जांजगीर-चांपा में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब बच्चों से भरी एक स्कूल वैन ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि वैन ड्राइवर नहीं, खुद स्कूल के प्रिंसिपल चला रहे थे।
जानकारी के मुताबिक ड्राइवर उस दिन नहीं आया था, ऐसे में प्रिंसिपल ने खुद स्टीयरिंग संभाल ली। बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे थे, तभी कुथुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से वैन टकरा गई और पलट गई।
हादसा इतना जोरदार था कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर सभी को बाहर निकाला।
इस हादसे में प्रिंसिपल, एक शिक्षिका और 10 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन यह हादसा एक बड़ा सवाल छोड़ गया है—क्या बच्चों की सुरक्षा के साथ इतना बड़ा रिस्क लेना सही था?

