CG NEWS : 4 घंटे तक टावर पर ड्रामा, आत्महत्या की धमकी से हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : Drama at the tower for 4 hours, panic due to suicide threat

जगदलपुर. जगदलपुर के धरमपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक पत्नी से विवाद के बाद सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते इलाके में भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि युवक दीपक विश्वकर्मा, जो भोपाल का रहने वाला है, सुबह पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में टावर पर चढ़ गया। ऊपर पहुंचते ही उसने आत्महत्या की धमकी देना शुरू कर दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार उसे समझाने में जुटी रही। इस दौरान युवक मोबाइल पर किसी से बात करता रहा, जबकि नीचे खड़ी भीड़ तमाशा देखती रही।

करीब 4 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, पुलिस को भीड़ संभालने के साथ-साथ युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related