ISRAEL IRAN WAR UPDATE : 40 girl students claimed dead after missile hits school…
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में हालात अचानक युद्ध जैसे हो गए हैं। इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी Tehran समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया। ईरानी एजेंसियों का दावा है कि दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हैं।
इजराइल और अमेरिका ने इसे जॉइंट सैन्य कार्रवाई बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने वीडियो जारी कर कहा कि यह हमला उनके नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया गया है। इजराइल ने इस अभियान को ‘लायंस रोर’ नाम दिया है।
हमले के तुरंत बाद ईरान ने भी पलटवार किया। ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागने का दावा किया है। इसके साथ ही कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। दुबई पर भी हमले की खबरें सामने आई हैं।
इस बीच रॉयटर्स ने दावा किया है कि हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हुई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
मामले ने अंतरराष्ट्रीय मोड़ ले लिया है। ओमान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है। खाड़ी देशों में अलर्ट जारी है। वहीं International Cricket Council ने भी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए ट्रैवल और सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं।
पूरे घटनाक्रम के पीछे ईरान और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु वार्ता और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को लेकर विवाद को बड़ी वजह माना जा रहा है। ईरान साफ कह चुका है कि उसके मिसाइल कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं होगा।
अब सवाल ये है कि क्या यह सीमित सैन्य कार्रवाई है या मिडिल ईस्ट एक बड़े युद्ध की ओर बढ़ रहा है।

