Iran-America-Israel War : अब मिडिल ईस्ट जंग ‘तेल युद्ध’ में बदली, ईरान ने क़तर और UAE पर किया काउंटर अटैक

Date:

Iran-US-Israel War: Middle East Conflict Transforms into an ‘Oil War’—Iran Launches Counter-Attack on Qatar and the UAE

Iran-America-Israel War : मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध अब सिर्फ सैन्य टकराव नहीं रहा, बल्कि बीते 24 घंटों में यह सीधे-सीधे ‘ऑयल वॉर’ में बदल गया है क्योंकि इस जंग में एनर्जी पर सीधे हमले हो रहे हैं, जिसका असर दुनिया के कई अन्य इलाकों में भी पड़ा है। दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर इजरायली हमले के कुछ घंटों बाद ईरान ने कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। कतर एनर्जी कंपनी ने पुष्टि की है कि हमले से सुविधा को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है और आग लग गई है

ईरानी मिसाइल से किया धमाका

कतर के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ईरान ने कुल 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। एयर डिफेंस ने ज्यादातर को बीच में रोक लिया, लेकिन एक मिसाइल रास लाफान में गिर गई, जिससे आग लगी और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। रास लाफान दुनिया का सबसे बड़ा LNG (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) उत्पादन और निर्यात केंद्र है।

कतर ने ईरानी दूतावास खाली करने के दिए आदेश

कतर के विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की और इसे ‘खतरनाक और गैर जिम्मेदार कदम’ बताया। कतर ने ईरानी दूतावास के मिलिट्री और सिक्योरिटी अटैची समेत कई अधिकारियों को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर दिया है। उन्हें 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related