ISRAEL IRAN CONFLICT UPDATE : रॉयटर्स का दावा – ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC कमांडर की मौत …

Date:

ISRAEL-IRAN CONFLICT UPDATE : Reuters claims Iran’s Defense Minister and IRGC commander killed…

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात के बीच बड़ा दावा सामने आया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इजरायल के हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर मारे गए हैं। हालांकि तेहरान की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि ये हमले ईरान के अहम सैन्य ठिकानों पर किए गए। इजरायल और अमेरिका पहले ही जॉइंट सैन्य कार्रवाई की बात कह चुके हैं। ईरान ने इसे अपनी संप्रभुता पर सीधा हमला बताते हुए पलटवार शुरू कर दिया है।

ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद खाड़ी क्षेत्र में हालात और तनावपूर्ण हो गए। कतर, बहरीन, यूएई और सऊदी अरब में धमाकों की खबरें सामने आईं। कई देशों ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए हैं। आम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। कई एयरपोर्ट, स्कूल और सरकारी दफ्तर एहतियातन बंद कर दिए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हलचल तेज है। United Nations में तत्काल हस्तक्षेप की मांग उठी है। फ्रांस, रूस, कतर और यूरोपीय संघ ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान की अपील की है।

अगर रक्षा मंत्री और शीर्ष कमांडर की मौत की पुष्टि होती है, तो यह टकराव को और भड़का सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर तेहरान और तेल अवीव पर टिकी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related