IPS SANTOSH KUMAR BOOK : Chhattisgarh shines at the international level
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की खबर सामने आई है। रायपुर PHQ में पदस्थ DIG और IPS अफसर डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अपनी रिसर्च बुक से इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना ली है।
उनकी किताब “Institutionalization of Peacebuilding” अब देश के टॉप लेवल तक पहुंच चुकी है। खुद NSA अजीत डोभाल और PMO ने इस काम की सराहना की है।
IPS SANTOSH KUMAR BOOK : इंटरनेशनल लेवल पर चमका छत्तीसगढ़
यह किताब अफ्रीका के सिएरा लियोन और बुरुंडी में UN के पीसबिल्डिंग सिस्टम पर बेस्ड है, जिसमें बताया गया है कि कैसे दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए बड़े लेवल पर काम होता है और उसमें क्या चुनौतियां आती हैं।
अजीत डोभाल ने इसे नया दृष्टिकोण बताते हुए कहा कि आज के ग्लोबल हालात में ऐसी रिसर्च बेहद जरूरी है। वहीं PMO ने इसे ‘महत्वपूर्ण प्रकाशन’ बताया है।
RAID BREAKING : मंत्री के घर ईडी रेड, 13 ठिकानों पर छापेमारी
एक तरफ पुलिस की जिम्मेदारी और दूसरी तरफ इतना बड़ा इंटरनेशनल रिसर्च डॉ. सिंह की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए किसी बड़े प्राउड मोमेंट से कम नहीं है।

