IPL 2021: 19 सितंबर से शुरू हो रहा है दूसरा हाफ, मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाएगा पहला मैच

Date:

हैदराबाद: आईपीएल का खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीमें दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं और रविवार को इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज होगा. सीएसके की टीम सात मैचों में पांच जीत के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई की टीम सात मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक लेकर चौथे नंबर पर है.

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस तरह शुरुआत करते हैं. मुंबई के पास दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह. जो अभी-अभी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल कर लौटे हैं. सीएसके में शार्दुल ठाकुर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारत के लिए मैच विजयी प्रदर्शन किया था.

सीएसके को बढ़त मिल सकती है, क्योंकि उन्हें आराम मिला तथा उसकी तैयारी बेहतर है. रुतुराज गायकवाड़ के साथ फाफ डु प्लेसिस शीर्ष में वाइटल साबित हो सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज सात मैचों में 64 के औसत से 320 रन बनाकर लीग के तीसरे सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.

दोनों टीमों में पावर हिटिंग और बल्लेबाजी में मजबूती को देखते हुए ऊंच्च स्कोर के मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है. यह मैच और बाकी मैच भी रोहित के लिए एक सक्षम कप्तान के रूप में अपनी साख को मजबूत करने का एक मौका होगा. इस पर बहुत अधिक ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट-फॉर्मेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली टीम के खिलाफ खेलेंगे.

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का शेड्यूल

  • 19 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे
  • 20 सितंबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 7:30 बजे
  • 21 सितंबर: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे
  • 22 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
  • 23 सितंबर: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे
  • 24 सितंबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 25 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 26 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे
  • 27 सितंबर: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयलस शाम 7:30 बजे
  • 28 सितंबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 29 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 7:30 बजे
  • 30 सितंबर: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 1 अक्टूबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 2 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 3 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
  • 4 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 5 अक्टूबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे
  • 6 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
  • 7 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे
  • 8 अक्टूबर: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 3:30 बजे
  • 10 अक्टूबर: क्वालीफायर 1
  • 11 अक्टूबर: एलीमिनेटर
  • 13 अक्टूबर: क्वालीफायर 2
  • 15 अक्टूबर: फाइनल

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related