IPL में आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स होंगें आमने-सामने, जानें पिच रिपोर्ट और पॉसिबल प्लेइंग-11

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में आज गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने सामने होंगे। यह मैच मोहाली के PCA स्टेडियम खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा। बता दें कि पंजाब टीम के कप्तान शिखर धवन कर रहें। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहें हैं। दोनों टीमों ने लीग में अब तक 3 मैच खेले, 2 में जीत और एक में हार मिली।

मौसम का हाल

मैच के दिन चंडीगढ़ का मौसम काफी गर्म रहने की उम्मीद है। चंडीगढ़ में गुरुवार का टेम्परेचर 38 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम साफ रहेगा।

पिच रिपोर्ट

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए एक समान रहती है। यहां शुरुआती ओवर्स में पेसर्स को स्विंग और बाउंस के साथ काफी मदद मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजों को मदद करना शुरू कर देती है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), राशिद खान, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: जयंत यादव, श्रीकर भरत, अभिनव मनोहर।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), मोहित राठी, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शाहरुख खान, ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related