ननि मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में संस्कृति विभाग द्वारा गाँधी जी की प्रिय रामधुन रघुपति राघव राजाराम को बजाने का शुभारम्भ

- महापौर एजाज ढेबर, संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य सुन्दर जोगी ने अधिकारियों, कर्मचारियों सहित रामधुन रघुपति राघव राजाराम को सुनकर किया
रायपुर : आज से नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक संक्षिप्त एवं गरिमामयी कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रिय रामधुन रघुपति राघव राजाराम को सम्पूर्ण महात्मा गाँधी सदन में बजाये जाने का शुभारम्भ महापौर श्री एजाज ढेबर ने निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी एवं निगम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष श्री सुन्दर जोगी, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री नवीन चंद्राकर सहित नगर निगम अपर आयुक्त श्री पुलक भट्टाचार्य, उपायुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, श्री अरविन्द शर्मा,मुख्य अभियन्ता जल श्री आर. के. चौबे, स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय,कार्यपालन अभियन्ता योजना श्री राजेश शर्मा एवं बड़ी संख्या में निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में सेवारत निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महात्मा गाँधी सदन के भूतल पर बैठकर किया | महापौर श्री ढेबर ने संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री तिवारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष श्री जोगी सहित निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित गाँधी जी की प्रिय रामधुन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम और वैष्णो जन को तेने रखिये सुनकर किया | महापौर श्री ढेबर एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के भूतल सहित सभी तलों में नगर निगम के समस्त कार्य दिवस पर सुबह 10.30 से 11 बजे तक निगम महात्मा गाँधी सदन के समस्त निगम अधिकारी एवं कर्मचारीगण प्रत्येक दिन में कार्य दायित्व निर्वहन का शुभारम्भ महात्मा गाँधी की प्रिय रामधुन रघुपति राघव राजाराम एवं वैष्णो जन को तेने कहिने सुनकर उपस्थिति दर्ज करवाकर करेंगे | इससे राजधानी शहर रायपुर के नगर पालिक निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना प्रशासनिक दायित्व अच्छी तरह से निर्वहन करने हेतु जीवन में आवश्यक सकारात्मक ऊर्जा शक्ति सहज एवं सरल तरीके से रामधुन की सकारात्मक मधुर ध्वनि सुनकर मिलेगी एवं इसके साथ ही अपने दैनिक कार्य को करवाने प्रतिदिन निगम मुख्यालय भवन आने वाले गरीब वर्ग के लोगों को भी गाँधी जी की प्रिय रामधुन सुनने मिलेगी एवं उनके जीवन में इससे सकारात्मकता प्राप्त हो सकेगी| महापौर श्री ढेबर एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि नगर निगम रायपुर के माध्यम से राजधानी शहर के आमजनों के सभी आवश्यक कार्य अच्छी तरह समय पर किये जा सकें एवं किसी भी कार्य में अनावश्यक रूप से विलम्ब ना हो एवं गरीब वर्ग के लोगों एवं आमजनों को निगम कार्यालय में कार्य करवाने भटकना ना पड़े, इसलिये निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित महात्मा गाँधी सदन में प्रतिदिन कार्य करवाने आने वाले गरीब एवं आमजनों के जीवन में दिन का प्रारम्भ महात्मा गाँधी की प्रिय रामधुन सुनकर करवाने का निर्णय आज से क्रियान्वयन किया गया, ताकि सभी कार्य अच्छे से समय पर करने हेतु सकारात्मक ऊर्जा शक्ति रामधुन की मधुर ध्वनि के माध्यम से सभी निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों को प्राप्त होती रह सके | इसी सकारात्मक कार्य उद्देश्य की दृष्टि से नगर निगम सामान्य सभा में संकल्प लेते हुए निगम के संस्कृति विभाग के माध्यम से नगर निगम के मुख्यालय भवन का नामकरण महात्मा गाँधी सदन किया गया, इसका बोर्ड लगाया गया, शीघ्र ही महात्मा गाँधी सदन के सामने गाँधी जी की मूर्ति लगाई जायेगी, तब शीघ्र ही राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मूर्ति के प्रतिदिन दर्शन मात्र से सभी निगम जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजनों को को दैनिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति की सहज प्राप्ति हो सकेगी |