इंडियन प्रीमियर लीग 2022 : कोरोना की एंट्री से फैन्स के बीच हड़बड़ी, दिल्ली का एक और प्लेयर कोरोना संक्रमित, जानियें अब क्या होगा ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में कोरोना की एंट्री से फैन्स के बीच हड़बड़ी मच गई है। दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। अब एक विदेशी प्लेयर के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई है। ऐसे में दिल्ली टीम को मुंबई के होटल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम को अगला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 20 अप्रैल को पुणे में खेलना है। इसके लिए दिल्ली टीम को 18 अप्रैल को ही पुणे के लिए रवाना होना था, लेकिन अब पूरी टीम क्वारंटीन है। पॉजिटिव हुए खिलाड़ी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

ऐसे हालात में क्या मैच टलेगा या टूर्नामेंट रद्द होगा? –

इन तमाम चीजों के बीच फैन्स के मन में एक ही सवाल उठ रहा होगा कि यदि सच में कोई एक या एक से ज्यादा खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो क्या होगा? क्या सिर्फ दिल्ली टीम का मैच टाला जाएगा या फिर पूरा आईपीएल सीजन ही रद्द कर दिया जाएगा? बता दें कि इस सीजन से पहले ही BCCI ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयार कर ली थी. बोर्ड ने कुछ नियम बनाए थे। अब इस स्थिति से भी उन नियमों के मुताबिक ही निपटा जाएगा।

आइए जानते हैं क्या हैं ये नियम और अब क्या हो सकता है आगे…

कोई एक खिलाड़ी या स्टाफ संक्रमित हुआ तब? –

नियम के मुताबिक, यदि कोई एक खिलाड़ी या स्टाफ संक्रमित हुआ तब, उस स्थिति में उस पॉजिटिव व्यक्ति को 7 दिन के लिए आइसोलेशन में भेजा जाएगा। इसी दौरान छठे और 7वें दिन RT-PCR टेस्ट होगा। दोनों टेस्ट में निगेटिव आने पर ही टीम के साथ बायो-बबल में एंट्री दी जाएगी। एंट्री से पहले यह भी देखा जाएगा कि पिछले 24 घंटे में उसे कोई लक्षण तो नहीं हैं या उसने कोई मेडिसिन तो नहीं ली।

यदि कोरोना के कई मामले सामने आए तब? –

किसी एक मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कम से कम 7 भारतीय और ज्यादा से ज्यादा 4 विदेशी खिलाड़ी खिलाने होते हैं। एक सब्स्टीट्यूट (भारतीय) भी होता है। इस तरह 12 प्लेयर्स की टीम मैच के लिए तैयार करते हैं। यदि कोरोना संक्रमण के कारण किसी टीम का यह बैलेंस गड़बड़ाता है, तो उस स्थिति में मैच को रिशेड्यूल किया जाएगा।

यदि किसी कारण से यह संभव नहीं होता है, तो यह पूरा मामला IPL की टेक्निकल कमेटी को भेजा जाएगा। तब कमेटी का फैसला ही मान्य रहेगा। इससे पहले किसी मैच को रिशेड्यूल करने की प्रोसेस नहीं थी। तब यदि कोई टीम प्लेइंग-11 उतारने में सक्षम नहीं होती थी, तो विपक्षी टीम को पॉइंट्स दिए जाते थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...