TRADE DEAL IMPACT : टैरिफ कट बना ट्रिगर पॉइंट, शेयर बाजार-रुपया-कमोडिटी तीनों में उछाल

Date:

TRADE DEAL IMPACT : Tariff cut becomes trigger point, stock market, rupee and commodity all three surge

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील पर आखिरकार सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने भारत की तारीफ करते हुए भारत पर लागू अमेरिकी टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया।

इस बड़े फैसले का असर सबसे पहले भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला। ट्रेड डील की खबर के बाद निवेशकों में जबरदस्त उत्साह दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी आई। बीएसई का कुल मार्केट कैप एक ही झटके में करीब 20 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। सोमवार को जहां बीएसई का मार्केट कैप 455 लाख करोड़ रुपये था, वहीं मंगलवार को शुरुआती कारोबार में यह 474 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

ट्रेड डील की खबर के बाद राजनीतिक हलकों में भी उत्साह दिखा। मंगलवार को संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए गए।

टैरिफ घटने से कई सेक्टर्स को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। ऑटो, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग गुड्स, फार्मा-केमिकल, आईटी और सी-फूड सेक्टर में बंपर तेजी की संभावना जताई जा रही है। इसका असर शेयरों पर भी दिखा, जहां अडानी पोर्ट्स, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सनफार्मा, इंफोसिस, टाइटन और मारुति जैसे दिग्गज शेयर तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए।

ट्रेड डील का असर भारतीय रुपये पर भी पड़ा। मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 1.2 फीसदी मजबूत होकर 90.40 पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 91.51 था। इससे विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं।

कमोडिटी बाजार में भी माहौल बदला। एमसीएक्स पर चांदी और सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी एक ही झटके में 21 हजार रुपये से ज्यादा महंगी हो गई, जबकि सोना भी 5,000 रुपये से ज्यादा चढ़ गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि India-US Trade Deal और टैरिफ कट का असर आने वाले दिनों में बाजार पर और गहराई से दिख सकता है। गिफ्ट निफ्टी पहले ही मजबूत संकेत दे चुका है और विदेशी निवेश के नए रास्ते खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

जोन कार्यालयों के माध्यम से लो-प्रेशर वाटर सप्लाई का किया जायेगा परीक्षण

रायपुर: रायपुर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में लो-प्रेशर...

केन्द्रीय बजट पर भारतीय मजदूर संघ की प्रतिक्रिया

बिलासपुर :केन्द्रीय बजट पर भारतीय मजदूर संघ ने प्रतिक्रिया...