INDIA PAKISTAN BORDER FIRING : सीमा पर भारी गोलीबारी, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA PAKISTAN BORDER FIRING : सीमा पर भारी गोलीबारी, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर ..

नई दिल्ली, 27 अप्रैल 2025। INDIA PAKISTAN BORDER FIRING भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर में भारी गोलीबारी हुई। पाकिस्तानी रेंजर्स ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर अचानक अकारण गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

INDIA PAKISTAN BORDER FIRING सेना सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और ऑटोमैटिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। भारतीय सैनिकों ने भी जोरदार प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान की कई चौकियों को निशाना बनाया। फायरिंग सुबह करीब 3 बजे शुरू हुई और कई घंटों तक जारी रही।

भारत ने दी चेतावनी

INDIA PAKISTAN BORDER FIRING सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत ने इस उकसावे पर कड़ा ऐतराज जताते हुए पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क साधा है। भारत ने साफ कर दिया है कि अगर इस तरह के प्रयास दोहराए गए तो कड़ा जवाब दिया जाएगा।

फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सेना हालात पर नजर बनाए हुए है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related