INDIA FOURTH LARGEST ECONOMY : जापान पीछे, भारत बना दुनिया की चौथी आर्थिक ताकत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA FOURTH LARGEST ECONOMY : India becomes the fourth largest economy in the world, leaving Japan behind.

नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर एक बड़ी छलांग लगाते हुए जापान को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक भारत की GDP अब 4.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुकी है। सरकार का भरोसा है कि मजबूत घरेलू खपत और संरचनात्मक सुधारों के दम पर भारत 2030 तक जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएगा।

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की वास्तविक GDP ग्रोथ 8.2 प्रतिशत रही, जो पिछली तिमाही के 7.8 प्रतिशत और इससे पहले 7.4 प्रतिशत से ज्यादा है। यह बीते छह तिमाहियों की सबसे तेज वृद्धि है, जो वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं के बावजूद दर्ज की गई।

सरकार का कहना है कि मौजूदा आर्थिक रफ्तार बनी रही तो 2030 तक भारत की GDP 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। फिलहाल अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, चीन दूसरे और जर्मनी तीसरे स्थान पर है, जबकि भारत अब चौथे पायदान पर पहुंच चुका है।

वैश्विक एजेंसियों का भरोसा

अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी भारत की आर्थिक मजबूती पर भरोसा जताया है। विश्व बैंक ने 2026 के लिए भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत बताई है। मूडीज़ के मुताबिक भारत 2026 में 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.5 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ते हुए G-20 देशों में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

IMF ने 2025 के लिए विकास दर 6.6 प्रतिशत और 2026 के लिए 6.2 प्रतिशत का अनुमान दिया है। OECD ने 2025 में 6.7 प्रतिशत और 2026 में 6.2 प्रतिशत ग्रोथ की संभावना जताई है। वहीं S&P ने चालू वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत और अगले साल 6.7 प्रतिशत, ADB ने 2025 के लिए 7.2 प्रतिशत और फिच ने FY26 में 7.4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया है।

मजबूत आर्थिक नींव

सरकार का कहना है कि महंगाई नियंत्रण में है, बेरोजगारी में गिरावट का रुझान दिख रहा है और निर्यात में लगातार सुधार हो रहा है। वित्तीय स्थिति स्थिर है, क्रेडिट फ्लो मजबूत बना हुआ है और शहरी खपत में तेजी से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और 2047 तक उच्च-मध्यम आय वाला देश बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related