जमीन व्यापारी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारा छापा, अन्य कारोबारियों में मचा हड़कंप…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राजनांदगांव। आयकर विभाग के टीम ने राजनांदगांव के एक जमीन व्यापारी के ठिकानों में छापामार कार्रवाई की है। शहर में इतनी बड़ी कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि वीआईपी रोड स्थित एक जमीन व्यापारी के यहां जांच चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेड मारने वाली टीम में दर्जन भर अधिकारी शामिल है।

उक्त व्यापारी का ब्याज का भी बड़ा काम है। व्यापारी का नाम संजय शर्मा बताया जा रहा है, जिनका मुख्य ठिकाना अनुपम नगर चौक है। छापेमारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी जुटाई जा रही है। वही दूसरी ओर रायपुर में कटोरा तलाब स्थित दाऊजी के ठिकानों पर भी इनकम टैक्स की रेड चल रही है। बताया जा रहा है कि रेड खत्म होने के बाद आयकर की टीम कुछ बड़ा खुलासा करने वाली है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related