प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव ने निर्माण कार्यों के लिए किये 11 लाख रुपए मंजूर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बेमेतरा  जिले के विधानसभा क्षेत्र साजा में विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव के अनुमोदन पर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा साजा के ग्राम खाती के बाजार चौक में मंच निर्माण के लिए 3 लाख रु., ग्राम पंचायत लूक में शीतला मंदिर के पास कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपये एवं ग्राम पंचायत कोपेडबरी के बूढ़ादेव मंदिर के पास आहता निर्माण एवं चबूतरा निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा को बनाया गया है। कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत निस्पादिक कार्य के बारे मे स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कांक्रीट बोर्ड एवं सुस्पष्ट रुप से कार्य स्थल पर लागाने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related