अगर बुढ़ापे में भी शरीर को फिट और हेल्दी रखना चाहते है तो इस तरह करें ये बदलाव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सेहत। इस खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते शरीर को फिट रखने के लिए शारीरिक गतिविधियों के साथ-साथ हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरत है। लेकिन हमारे गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल में हम किसी न किसी बीमारी का शिकार हो जाते है। अगर आप सुबह उठते ही एक बड़े गिलास से पानी पीते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा और शरीर पूरी तरह हाइड्रेट रहता है।

डॉक्टरों का कहना है कि सुबह अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो। क्योंकि नाश्ते में जब आप प्रोटीन लेते हैं तो ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, शरीर को एनर्जी भी मिलती है, जल्दी भूख नहीं लगती और मूड भी अच्छा रहता है। यही नहीं आप वजन को भी नियंत्रित रख पाते हैं।

खाली पेट चाय की जगह भरपूर पानी पीना

ज्यादातर लोग सुबह उठकर चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। जो आपके शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अपनी सुबह की शुरुआत एक बड़े गिलास पानी के सेवन से करें। ऐसा करने से बॉडी को एनर्जी भी मिलेगी और आपकी किडनी अच्छे से काम भी करेगी।

सीढ़ियों का करें प्रयोग

एक शोध के अनुसार अगर आप दिन में तीन बार 20 सेकंड में 60 सीढ़ियां चढ़ते हैं तो इससे कार्डियो फिटनेस 5 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। कार्डियो फिटनेस आपके ओवर ऑल फिटनेस के लिए सबसे जरूरी है। इससे दिल की बीमारी का खतरा भी कम करता है और मसल्‍स मजबूत रहते हैं।

ग्रीन टी का करें सेवन

चाय कॉफी की जगह ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है. यह हार्ड डिजीज को भी दूर रखता है और भरपूर एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होने से यह कई समस्‍याओं को ठीक करता चलता है।

नाश्‍ते में लें भरपूर प्रोटीन

कहते है कि सुबह के नाश्ते में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर हो। इससे एक तो आप दिनभर फिट और उर्जावान महसूस करेंगे और दूसरा भूख भी जल्दी नहीं लगेगी। साथ ही आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।

रोज एक फल जरूरी

कोशिश करें अपनी डाइट में कम से कम एक फल का तो जरूर सेवन करें। इससे आपके शरीर को फाइबर, विटामिन, मिनरल्स मिलते हैं जिससे पाचन और सेहत दोनों अच्छा रहता है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related