‘भाजपा नेता की बेटियां करें तो लव, दूसरे का जेहाद’: मुख्यमंत्री भूपेश ने पूछा-इनके सबसे बड़े नेता की बेटी कहां हैं, पूछिए

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। बिलासपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता की बेटियां करें तो लव है और दूसरे लोग करे तो जिहाद है। भाजपा को यह जवाब देना चाहिए कि उनके बड़े नेता की बेटी कहां है और किसके साथ है। ये पार्टी प्रदेश में केवल दो मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहती है। उनके पास धर्मांतरण और सांप्रदायिक ही मुद्दा है। वहीं, कांग्रेस किसानों, मजदूरों, आदिवासी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।

बिलासपुर जिले के अकलतरी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बेमेतरा में दो बच्चों के झगड़े में मौत हुई है। किसी की भी मौत होना दुखद है। लेकिन, भाजपा ने ऐसा माहौल बना दिया कि छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिरनपुर मामले को लेकर भाजपा सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंक रही है।

साहू समाज ने बहुत संयम से काम लिया

उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटना हुई है, उसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। केवल शासन-प्रशासन से यह संभव नहीं है। इस मामले में साहू समाज के लोगों ने बहुत संयम से काम लिया है और जो सही चीज है, उसे सामने लाकर रखा। वे लोग धन्यवाद के पात्र हैं। हमने उस पर कार्रवाई भी की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related