ICC CHAMPIONS TROPHY : चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ICC CHAMPIONS TROPHY: Team India will not go to Pakistan to play Champions Trophy

नई दिल्ली। इस बात की संभावना नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाए। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

बीसीसीआई के अधिकारी इस बारे में जल्द आईसीसी से बात करेंगे और मांग की जाएगी कि टीम इंडिया के मुकाबले श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं। बीसीसीआई ने भारत के मुकाबले दुबई या ओमान में कराने का विकल्प भी दिया है।

अब आईसीसी की आगामी बैठक में इस पर मंथन होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का पक्ष भी जाना जाएगा। भारत का क्रिकेट खेलने के लिए इस्लामाबाद न जाना, पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका है।

रिश्ते बेहतर करने की जिम्मेदारी सिर्फ हमारी नहीं –

टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला बीसीसीआई का है। रिश्ते सुधारने की जिम्मेदारी सिर्फ हमारी नहीं है। पाकिस्तान को भी इस पर काम करना होगा। लंबा समय हो गया जब दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई।

– उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता)

क्या चाहता है पाकिस्तान? –

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का भारत आए। भारत चाहे, तो उसके सभी मुकाबले एक ही स्थान पर करवाए जा सकते हैं।

क्या है बीसीसीआई का रुख? –

BCCI को अपनी टीम पाकिस्तान भेजने के लिए सरकार की अनुमति जरूरी होगी। यह अनुमति मिलने की संभावना नहीं है।

…तो क्या विकल्प हैं? –

BCCI चाहता है कि सिर्फ भारत के मुकाबले श्रीलंका, दुबई या ओमान शिफ्ट कर दिए जाएं। एशिया कप में भी ऐसा हुआ था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related