सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

धमतरी   जिले के मगरलोड में हुए सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी घायल है। ये घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक मगरलोड के चुचरुंगपुर के पास 2 बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें मुरमुरा निवासी नारायण साहू (56 वर्ष) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी अंजलि साहू (50 वर्ष) घायल हो गई।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार फिंगेश्वर निवासी नूतन साहू (25 वर्ष) और सोरिद निवासी देवनारायण बंजारे (18 वर्ष) भी घायल है।

तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को ही विंध्यवासिनी मंदिर के सामने हुए एक और सड़क हादसे में दो स्टूडेंट घायल हो गए। दोनों विद्यार्थी पंजीयन कार्य के लिए कलेक्टोरेट जा रहे थे। नो एंट्री के समय हाईवा के घुसने पर लोगों में आक्रोश है। सुबह 11 बजे प्रतिबंधित समय पर हाईवा (क्रमांक सीजी 16 सीजे 8920) चालक ने विंध्यवासिनी मंदिर के सामने से गुजरते समय मोड़ के पास एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related