पति ने कमरे में बंदकर पत्नी को पीटा, मौत, आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

धमतरी: जिले के ग्राम जंवरगांव में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेयी ने बताया कि मृतका का नाम इंद्राणी साहू (36 वर्ष) था। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों के भी बयान लिए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है।

उसके पति भूपेंद्र साहू (40 वर्ष) ने सोमवार रात 11 बजे से 12 बजे के बीच उसके साथ जमकर मारपीट की थी, जिसे उसके बच्चों ने देख लिया था। इसके बाद उसने पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। टीका राम ने बताया कि थोड़ी देर बाद फिर नाती का फोन आया कि मां को जिला अस्पताल ले जा रहे हैं। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बेटी इंद्राणी साहू को मृत घोषित कर दिया।

महिला के चेहरे पर लाल और नीले निशान हैं। वहीं गले पर भी गहरा निशान है। इससे गला घोंटकर उसकी हत्या किए जाने का शक है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने इंद्राणी के पति को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी गगन बाजपेयी ने कहा कि भूपेंद्र साहू पेशे से ठेकेदार है। वहीं उसकी पत्नी घर में ही किराना दुकान चलाती थी। दोनों के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 8 और 5 साल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KASHMIR CLOUDBURST: अनंतनाग में बादल फटने से मची भारी तबाही! 

KASHMIR CLOUDBURST: Cloudburst causes massive devastation in Anantnag!     KASHMIR CLOUDBURST:...

RATANPUR MURDER CASE : डैम के चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या! 

Ratanpur Murder Case: Dam watchman beaten to death!       रतनपुर। बिलासपुर...