पति और पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला समाने आया है। यहां एक पति और पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इसमें पति ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें आत्महत्या के कारण का उल्लेख किया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र है।

दरअसल लखराम गांव में एक बुजुर्ग टेलर और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक परसराम देवांगन अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ लखराम के सामुदायिक भवन में रहता था। उसके बच्चे अकलतरी में रहते हैं। दोनों लखराम में बुनकर सहकारी समिति का काम देखते थे। आज सुबह गांव वालों ने दोनों की लाश को सामुदायिक भवन के अंदर फांसी के फंदे पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। कमरा खोलने पर पता चला कि मृतक ने सुसाइड करने से पहले दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने समिति के अध्यक्ष का जिक्र करते हुए उसे अपनी मौत का दोषी बताया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related