बेमेतरा में आज सीएम विष्णुदेव साय का विशाल जनसभा..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही भाजपा के सभी नेता सक्रीय हो गए हैं और लगातार पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी नेता प्रदेश की 11 लोकसभा सीट जीतने का दावा कर रहे हैं। प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय भी लगातार राज्य के अलग-अलग जिलों के दौरे पर जा रहे हैं और पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय आज कांकेर और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड से 12 बजे कांकेर के लिए रवाना होंगे। यहां सीएम साय कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन रैली में शामिल होंगे।नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशी का रोड शो और रैली कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसमें सीएम साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश संगठन प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित कई बीजेपी नेता शामिल होंगे। कांकेर से रवाना होकर सीएम साय 3:30 बेमेतरा पहुंचेंगे। यहां सीएम साय परपोड़ी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद सीएम साय शाम पांच बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related